फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी कार, दो लोगों की मौत

Sat, 04 May 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक व क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा बहराइच हाईवे पर शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार भिड़ गई। इससे कार में मौजूद दो युवकों की मौत हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को को कार की बॉडी काटकर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के बहराइच नानपारा हाईवे पर डीहवा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से भिड़ गई। इससे कार में मौजूद खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज निवासी असलम उर्फ आशु (38) व उसके दोस्त नानपारा के शिवपुर निवासी अंकित शुक्ला (28) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था की पुलिस ने कटर मशीन की सहायता से शवों को बाहर निकाला।

सूचना पर मृतकों के बदहवास परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। असलम के पिता अब्दुल सत्तार ने बताया कि कार से दोनों बहराइच से घर वापस लौट रहे थे। तीन भाई चार बहनों में चौथे नंबर का था। दो पुत्र व एक पुत्री है। डीजल मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से मां मुन्नी बेगम पत्नी शाइस्ता सहित अन्य परिजन बेहाल है। वहीं मृतक अंकित के बिजली कर्मचारी होने की बात पता चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें