फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच नीट 2026 आज

Sun, 03 May 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेशनल इंट्रेंस एंड इलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) 2026 कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच रविवार को दोपहर दो बजे से शुरू होगी। शनिवार को परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें परीक्षा संबंधी निर्देश दिए।
विज्ञापन


परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व जैमर लगाए गए हैं। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के लिए आठ केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 3216 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जीआईसी कांद्र में 384, जीजीआईसी में 360, आजाद इंटर कॉलेज में 384, महराज सिंह इंटर कॉलेज में 408, महिला पीजी कॉलेज में 480, किसान पीजी कॉलेज में 720, तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज 240 तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज केंद्र में 240 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ किसान पीजी काॅलेज में सर्वाधिक 720 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यहां कक्ष निरीक्षकों तथा सहायक केंद्र व्यवस्थापकों का निर्धारण किया जा चुका है। कॉलेज के प्राचार्य व केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर विनय सक्सेना ने बताया कि सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रो. मोहम्मद उस्मान तथा डॉ. किसुनवीर को बनाया गया है।

बाकी 66 से अधिक शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। सभी कक्ष निरीक्षकों से जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। उन्हें परीक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें