फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नवाबगंज ने जीता वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य अति​थि। 
विज्ञापन
नवाबगंज। जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन क्षेत्र पंचायत सदस्य अकील अहमद आफरीदी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच नवाबगंज और नानपारा टीम के बीच खेला गया। बेस्ट ऑफ 3 सेट के आधार पर खेले गए मुकाबले में नवाबगंज टीम ने नानपारा को सीधे दो सेटों में हराकर जीत दर्ज की। पहले सेट में नवाबगंज ने 25-20 से बढ़त बनाई, जबकि दूसरे सेट में 25-18 से जीत हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टीम के कप्तान अरसू सिद्दीकी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अकील अहमद आफरीदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका देती हैं। आयोजक असरफुल ने बताया कि प्रतियोगिता में नवाबगंज, नानपारा, मल्हीपुर, किशुन गांव और भटपुरवा समेत कई टीमों ने भाग लिया है। इस मौके पर उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, इसरार अहमद खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें