फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 26 से फिर दौड़ेगी नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे ने नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन को 26 मई से फिर चलाने का फैसला किया है। कोराना काल समय से बंद पड़ी इस ट्रेन के दोबारा संचालन से कई जिलों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की मांग पर रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बताया गया कि मंत्री ने रेल मंत्री से मुलाकात कर इस ट्रेन को दोबारा चलाने की मांग की थी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संचालन की मंजूरी दे दी। गाड़ी संख्या 55061 नकहा जंगल से चलकर सुबह 6:52 बजे जरवल रोड स्टेशन पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 55062 डालीगंज से चलकर शाम 7:50 बजे जरवल रोड पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन आगे रवाना होगी।
यह ट्रेन गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी, सफेदाबाद, मल्हौर और गोमतीनगर समेत कई स्टेशनों से होकर चलेगी। इससे बहराइच सहित चार जिलों के साथ लखनऊ और बाराबंकी के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जरवलरोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि ट्रेन चलने की सूचना मिली है। लिखित मेमो आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें