फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज से दौड़ेगी नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। कोरोना काल से बंद नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन मंगलवार से एक बार फिर पटरी पर दौड़ने लगेगी। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

यह पैसेंजर ट्रेन गोंडा से चलकर कर्नलगंज, सरयू, जरवलरोड, घाघराघाट समेत मार्ग के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन संचालन बंद होने से सबसे अधिक परेशानी रोजाना लखनऊ और अन्य शहरों तक आवागमन करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही थी। छात्रों को पढ़ाई और नौकरीपेशा लोगों को समय से गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई होती थी।
स्टेशन अधीक्षक अभिषेक के अनुसार ट्रेन संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर ट्रेन संचालन बहाल होने की सूचना के बाद जरवलरोड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने ट्रेन के पहले आगमन पर लोको पायलट और रेलवे कर्मियों का माला पहनाकर स्वागत करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

यह है टाइमटेबल
रेलवे की जारी समय सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 55061 नकहा जंगल-लखनऊ पैसेंजर रात 11:10 बजे नकहा जंगल से रवाना होकर सुबह 9:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं 55062 लखनऊ-नकहा जंगल पैसेंजर डालीगंज से शाम 5:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। ट्रेन जरवल रोड, घाघराघाट, बुढ़वल, गोंडा, बाराबंकी, गोमतीनगर और बादशाहनगर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें