फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदीम मन्ना सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी

Mon, 14 Dec 2015 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रधान पद के चुनाव का दौर थमते ही समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बहराइच से समाजसेवी व खिलाड़ी नदीम मन्ना प्रत्याशी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उनके पिता चार बार सपा के टिकट पर विधायक भी रह चुके हैं। इस बार नदीम के साथ ही उनके दो भाई भी जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीते हैं।

बहराइच जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट सुरक्षित है। इसके चलते सपा के पूर्व विधायक शब्बीर अहमद बाल्मीकि अपने बेटे के लिए अध्यक्ष पद की सीट पर दावेदारी ठोंक रहे थे।

कोई अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में न होने से उम्मीदवारी पक्की मानी जा रही थी। यह कयास सोमवार शाम को तब सच हुए, जब पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से नदीम के नाम की घोषणा हुई।
विज्ञापन


सपा ने शब्बीर अहमद के छोटे बेटे नदीम मन्ना को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है। नदीम स्नातक उत्तीर्ण हैं। फुटबाल के खिलाड़ी होने के साथ ही समाजसेवा भी करते हैं। स्थानीय स्तर पर कुछ दिनों से ठेकेदारी का भी कार्य कर रहे हैं।
 
नदीम ने बताया कि जिला नेतृत्व ने उनके नाम का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अंतत: मुहर लगी है। अगर अध्यक्ष पद की कुर्सी मिली तो निष्पक्ष भाव से जिले की सेवा करूंगा।
विज्ञापन


नदीम के प्रत्याशी घोषित होने पर उनके बड़े भाई आजम अंशू और संजय सेबू ने भी प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें