फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने का करें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डीएम ने औषधि की उपलब्धता सुनिश्चित करने व संस्थागत प्रसव बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले में मातृ व शिशु मृत्यु दर अधिक है। इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, एएनएम, आशा बहू, आशा संगिनी जिले की प्रत्येक गर्भवती महिला व नवजात शिशु को सूचीबद्ध करें। साथ ही उनका समय से टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इलाज मुहैया कराएं। एएनएम व आशा परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दें। डीएम ने क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना व हाई रिस्क गर्भवती की पहचान सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी, एसीएमओ डाॅ. उदय नाथ, डाॅ. मुकेश मातनहेलिया सहित डब्ल्यूएचओ के एसएमओ व यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें