फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ रूपये मांगने पर पिता ने बेटे को बेदर्दी से पीटा, मौत

विज्ञापन
12 बीएचआर 43 - नानपारा के घसियारनटोल निवासी मृतक कामिल की फाइल फोटो। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। घसियारन टोला मोहल्ले में पांच सौ रुपये मांगने पर युवक के पिता ने अपनी दूसरी बीवी के बेटों के साथ मिलकर उसकी बेदर्दी से पिटाई कर दी। किसी तरह चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंचे युवक ने तहरीर दी तो पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के लिए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के घसियारन टोला निवासी सलीम पुत्र बब्बू की दो शादियां हुई हैं। पहली पत्नी से कामिल और राहिल दो बेटे हैं। पत्नी की मौत के बाद बब्बू ने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से दो बेटे व एक बेटी हैं। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार देर शाम कामिल ने अपने पिता से पांच सौ रुपये मांगे तो यह बात पिता को नागवार गुजरी और उसने अपनी दूसरी पत्नी के बेटे के साथ मिलकर बेदर्दी से उसकी पिटाई कर दी।
किसी तरह युवक भाग कर कोतवाली पहुंचा और अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर युवक को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया। शुक्रवार को चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें