फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी चचेरे भाई को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। लोधनपुरवा बैबाही गांव में तीन दिन पूर्व हुए पैकरमा हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को एकघरा पुल के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। हत्या के दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 28 जून की रात खैरीघाट थाना अंतर्गत लोधनपुरवा बैबाही गांव निवासी पैकरमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता रामेश्वर ने सगे भाइयों बिरजा और कनछेद के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
घटना के बाद से दोनों भाई फरार चल रहे थे। इस पर हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। खैरीघाट थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, निरीक्षक योगेंद्र राय, उपनिरीक्षक दयानंद यादव रविवार रात गश्त पर थे, तभी एकघरा पुल के पास उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा।
विज्ञापन

घेराबंदी कर पकड़ा गया तो उसकी पहचान बिरजा के रूप में हुई। पकड़े गए बिरजा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि बिरजा का भाई कनछेद घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें