फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों ने लगाया जाम, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर पालिका परिषद के एक वाहन चालक का मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी एक युवक से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिस पर युवक ने वाहन चालक की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए नपाप कर्मचारियों ने शहर के पीपल तिराहे पर मार्ग के बीच में वाहन खड़े करके जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों के प्रदर्शन से शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक शहर का मुख्य मार्ग जाम की चपेट में रहा। शहरवासी घंटों जाम में फंसे रहे। चालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका के कूड़ा ढोने वाले वाहन के चालक सतीश व फीरोज शनिवार शाम चार बजे शहर के नाजिरपुरा अटकोनवा चौराहा से जा रहे थे। इसी बीच मोहल्ला निवासी अंकित जायसवाल का दोनों वाहन चालकों से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान युवक ने वाहन चालकों की मौके पर जमकर पिटाई कर दी।
चालक के पिटाई की खबर जब नगर पालिका कर्मचारियों को लगी, तो सभी आक्रोशित होकर वाहनों के साथ शहर के पीपल तिराहे पर पहुंच गए। वहां वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा करके जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नपाप कर्मचारी आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

चालकों की तहरीर के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी अंकित जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अंकित की गिरफ्तारी की सूचना के बाद गुस्साए नपापकर्मियों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक लगे जाम से शहर के मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल रहा। प्रदर्शन के चलते दो घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें