फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महसी में चार व कैसरगंज में दो दिन रहेगा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी व कैसरगंज इलाके में सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जर्जर तार व उपकरणों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए महसी में चार दिन तक तीन-तीन घंटे और कैसरगंज में दो दिन तक चार-चार घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इसे देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, शटडाउन लेने से इन दोनों इलाकों की करीब 15 लाख की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने मरम्मत का काम शुरू कराने का फैसला लिया है। बहराइच के महसी और कैसरगंज इलाके में विद्युत आपूर्ति के तारों की मरम्मत का काम किया जाना है। विद्युत पारेषण खंड प्रथम के उपखंड अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि 220-केवी बहराइच-गोंडा लाइन के बीच मरम्मत का काम किया जाना है।
ये काम 11 से 14 अक्तूबर तक चलेगा। चारों दिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मरम्मत का काम होना है। इसके लिए शटडाउन लेना होगा। ऐसे में महसी तहसील क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति इस दौरान बाधित रहेगी। इसी तरह कैसरगंज में भी बहराइच-कैसरगंज के बीच लाइन की मरम्मत का काम होना है।
विज्ञापन

जिसे देखते हुए 11 व 12 अक्तूबर को शटडाउन लिया जाएगा। शटडाउन के कारण दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति की दिशा में काम होने के कारण लोगों को कुछ दिक्कतें होंगी। ऐसे में जनता पहले से ही अपने पानी आदि के इंतजाम कर ले। जिससे परेशानी का सामना न करना पड़े।
विद्युत लाइन व उपकरणों की मरम्मत के लिए शटडाउन लेने से बहराइच शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि बहराइच की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। ऐसे में लोगों को अधिक दिक्कत नहीं आएगी। एसडीओ ने बताया कि बहराइच शहर में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने का प्रयास होगा। मगर शहर से सटे ग्रामीण इलाके प्रभावित होंगे। इसमें परसौरा, रिसिया, कल्पीपारा, तेजवापुर आदि इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें