फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एमआर टीकाकरण अभियान 16 से

Sun, 15 Feb 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान 16 से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत चार लाख से अधिक बच्चों को टीका लगाकर संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 2893 विद्यालयों में 2720 सत्र आयोजित होंगे। 2146 सरकारी, 384 निजी विद्यालयों और 190 मदरसों व अन्य शिक्षण संस्थानों में सत्र लगाए जाएंगे। जिले में खसरा और रूबेला के 23 मामले मिल चुके हैं, जिससे संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए अभियान जरूरी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि ये दोनों अत्यंत संक्रामक वायरल रोग हैं, जो खांसी व छींक से फैलते हैं। एमआर का एक टीका दोनों बीमारियों से सुरक्षा देता है। प्रत्येक एएनएम को प्रतिदिन 100-125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने अभिभावकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें