फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 16 से 27 फरवरी तक चलेगा एमआर अभियान

Mon, 02 Feb 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में 16 से 27 फरवरी तक एमआर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पांच से 10 वर्ष तक के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक डोज दी जाएगी।
विज्ञापन


डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी सरकारी शिक्षण संस्थान, स्कूल और मदरसे के कक्षा के एक से पांच तक के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज दी जाएगी। अभियान के तहत स्कूलों में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा कि अभियान की सफलता के लिए अभिभावकों के साथ बैठक कर उनको टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन


बताया कि अभियान के दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली, प्रभातफेरी आदि कार्यक्रमों का आयोजन करें। इस कार्य में महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण और सूचना विभाग को सहयोग लें।

डीएम ने सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में एमआर अभियान की प्रतिदिन समीक्षा कर कार्यवाही व प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के साथ तहसीलों व ब्लॉकों में अपनी अध्यक्षता में एमआर अभियान की टास्क फोर्स बैठकों का आयोजन करें।
विज्ञापन


बैठक के दौरान डीएम ने सूचना विभाग को मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर एमआर अभियान का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें