फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठीं सांसद

Mon, 27 Jul 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुर्तिहा की एक किशोरी से छह दिन पहले गैंगरेप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले मैदान में उतर आई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को समर्थकों के साथ वे कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गईं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेप के मुख्य आरोपी प्रधान पुत्र समेत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी और दो पीड़िता का दोबारा मेडिकल कराने की मांग की।

 इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने गैंगरेप पीड़िता का फिर से मेडिकल कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब सांसद धरने से से उठीं।
विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी से छह दिन पहले ग्राम प्रधान पुत्र समेत तीन लोगों ने दो दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया।

किसी तरह किशोरी मुक्त होकर घर पहुंची तो दो दिन तक परिवार के लोग कोतवाली मेें केस दर्ज कराने का चक्कर लगाते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद मुर्तिहा पुलिस ने ग्राम प्रधान पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया।

किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तो रिपोर्ट निगेटिव दर्शा दी गई। शरीर की चोट तक का हवाला चिकित्सीय रिपोर्ट में नहीं किया गया।

रविवार को जब सांसद सावित्री बाई फुले ने गांव का दौरा किया तब उन्हें पुलिस के खेल का पता चला। इससे क्षुब्ध सांसद सावित्री बाई फुले सोमवार सुबह 10 कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर गरीबों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया।

सांसद के धरने पर बैठने से प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। आननफानन एडीएम विद्याशंकर सिंह, एएसपी जेपी पांडेय समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर किसी तरह सांसद को मनाया।
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक अफरातफरी रही। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि हरिश्चंद्र गुप्ता, अक्षयवर कनौजिया, सुदामा मिश्रा, केदार नाथ शुक्ल, हर गोविंद पांडेय, राम निवास सिंह, बृजेश गुप्ता, मुन्ना लाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें