फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
बहराइच : मौनी अमावस्या पर हुजूरपुर के भंगहा में सरयू तट पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मौनी अमावस्या पर सरयू नदी में स्नान करने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। स्नान व पूजन-अर्चन के बाद लोगों ने दान-पुण्य किया। सभी ने परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते हुए भगवान से आशीर्वाद मांगा। नदी के तटों पर मेले के भी आयोजन हुए। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के अवसर पर गुरुवार की सुबह से ही नदी के तटों पर लोगों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। सभी ने स्नान के बाद सूर्य को जल अर्पित कर आराधना की। नदी के तटों पर पूजन-अर्चन के लिए भी लोगों का तांता लगा रहा। स्नान के बाद दान-पुण्य का सिलसिला शुरू हुआ। सभी ने गुड़, खिचड़ी आदि दान करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
जिले के सरयू नदी के तटों पर मेले जैसा माहौल दिखा। कुछ स्थानों पर मेले भी लगे। जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की। हुजूरपुर क्षेत्र के लक्षमनाघाट, भूपानी, भंगहा, जगतापुर, सिरौला, कटका भगत साहब आदि स्थानों पर नदी के घाट के किनारे मेले लगे। मिहींपुरवा, पयागपुर, नानपारा, महसी, नवाबगंज, जरवल, रिसिया आदि इलाकों में भी सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। घरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें