फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी ने झाड़ियों में फेंका, राधा ने बच्ची को अपनाया

Mon, 12 Jun 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
बच्ची लिए महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चाहे मजबूरी रही हो या लोकलाज का भय। एक मां ने बेटी को जन्म देने के बाद उसे गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया। ग्रामीण ने मासूम को बिलखते देखा तो एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर झौनहा गांव की एक महिला ने मासूम को गोद लेने की पेशकश की तो पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद उसे सौंप दिया। महिला बच्ची को गोद में लेकर काफी खुश है। 
विज्ञापन


जिले में बेटियों को फेंकने की घटनाएं आम हो गई हैं। बीते दो माह में ऐसे 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें तीन नवजात की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को सुबह पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर बैरागी के मजरा दुरबासापुरवा की झाड़ियों में एक नवजात के रोने की आवाज उधर से गुजर रहे गांव के गोविंदशरण मिश्र ने सुनीं।

उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नवजात को सुरक्षित कर पुलिस को अवगत कराया गया। फिर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती किया गया। वहां पर इलाज के बाद नवजात पूरी तरह स्वस्थ हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने आई झौनहा गांव की राधा देवी पत्नी गोली प्रसाद ने मासूम को देखा तो उसकी ममता उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


राधा ने नवजात को गोद लेकर मां का प्यार देने की पेशकश की। इस पर थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने लिखा-पढ़ी के बाद मासूम को राधा देवी को सौंप दिया। गौरतलब हो कि राधा पहले ही चार बेटे व दो बेटियों की मां है। राधा का कहना है कि वह तीसरी बेटी के रूप में नवजात का पालन पोषण करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें