फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइकों की टक्कर में मां-बेटी की मौत, पति घायल

Thu, 27 Jun 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 नवाबगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में मां व बेटी की मौत के बाद जमा भीड़। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
युवक अपनी ससुराल से लौट रहा था घर
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मल्हीपुर मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चर्दा(बहराइच)। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार दंपती की बाइक बुधवार को मल्हीपुर मार्ग पर भक्तापुर गुलरिहा के पास दूसरी बाइक से भिड़ गई। जिससे बाइक पर सवार दंपती व उनकी छह माह की मासूम बालिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। जिससे उसके सिर में चोटें नहीं आई है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नरयनापुर निवासी फरमान (28) बुधवार को अपनी पत्नी रुखसार (26) और छह माह की बेटी जन्नतुल के साथ बाइक से अपनी ससुराल नबाबगंज के भटपुरवा गांव से घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक नबाबगंज थाना क्षेत्र के मल्हीपुर मार्ग स्थित भक्तापुर गुलरिहा के पास पहुंची। तभी सामने से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी चर्दा पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल का उपचार चल रहा है। नबाबगंज प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय का कहना है कि हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों को अस्पताल चर्दा भेज दिया गया था। मौत की जानकारी नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दूसरे बाइक चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें