फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सुजौली में हुई बारिश, तीन डिग्री लुढ़का तापमान

Thu, 27 Jun 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मौसम की नरमी लगातार जारी है। बुधवार को सुजौली क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही। जिससे जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले रविवार से अधिकतम तापमान 39 पर बना हुआ था। तापमान की नरमी से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, तो वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए। कतर्नियाघाट जंगल से सटे सुजौली क्षेत्र में गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश भी हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें