फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में 2100 से अधिक मरीज पहुंचे

Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के मेडिकल कालेज में सोमवार को ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। 
विज्ञापन
बहराइच। छुट्टी के बाद मंगलवार को मेडिकल कालेज में ओपीडी के खुलने के साथ ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। ओपीडी, परचा काउंटर व पैथोलॉजी में दिनभर मरीज व तीमारदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


ओपीडी में सर्दी, बुखार के साथ ही श्वास के रोगियों को दिखाने के लिए सुबह से तीमारदार लेकर पहुंचे थे। मौजूद चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं लिखीं और गंभीर मरीजों को जांच के लिए पैथाेलॉजी भेज दिया गया। परचा काउंटर पर भी काफी मारामारी रही। यहां पर लोगों को ऑनलाइन परचा बनवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

200 से अधिक बच्चों का हुआ इलाज
बाल रोग विभाग की ओपीडी में सोमवार को बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। यहां पर 200 अधिक बच्चों का चिकित्सकों नें स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिनमें सामान्य रोगियों को दवा लिखकर छुट्टी दे दी गई, वहीं बुखार के गंभीर रोगियों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम में परिवर्तन के कारण बढ़ रहे मरीज

मेडिकल काॅलेज के मीडिया प्रभारी डाॅ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को छुट्टी के बाद ओपीडी खुलने पर मरीजों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें