फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/खैरीघाट। क्षेत्र के चकदहा निवासी एक विवाहिता की सोमवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन मृतका का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, इस दौरान पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए दाह संस्कार को रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोरिया के मजरा पंडितपुरवा निवासी गोपी गोस्वामी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बहन ज्योति का विवाह तीन साल पूर्व ग्राम पंचायत बकैना के मजरा चकदहा निवासी पिंटू गोस्वामी के साथ किया था। शादी के बाद से ही सभी दहेज में चार लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन के साथ मारपीट की जाती थी और घर से भगाया जा रहा था।
बहन ने कई बार फोन पर इसकी जानकारी दी थी। इस बीच दहेज न मिलने पर सोमवार की रात पति ने सास-ससुर के साथ मिलकर बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी। भाई गोपी ने आरोप लगाया कि बहन के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी जयदीप दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें