फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सर्दी-जुकाम के मरीज ज्यादा पहुंचे

Tue, 10 Feb 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी के बाहर लगी भीड़।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। मौसम में लगातार बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। इसका सीधा असर मेडिकल कॉलेज में देखने को मिला। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ दिखी। ओपीडी में 2035 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों के मरीज पहुंचे। इसके अलावा मेडिसिन विभाग, हड्डी रोग विभाग, हृदय रोग विभाग और नाक-कान-गला विभाग की ओपीडी में भी भारी भीड़ रही। मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

मेडिसिन विभाग में चिलवरिया से आए ननके ने बताया कि सुबह 10 बजे पहुंचने के बाद भी उनका नंबर 12 बजे आया, जिसके कारण उन्हें ओपीडी के बाहर बरामदे में घंटों इंतजार करना पड़ा। फखरपुर से पिता रामू को लेकर आए अरविंद ने बताया कि पिता के सीने में दर्द की समस्या है, वह 11 बजे पहुंचे, लेकिन चिकित्सक तक पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन


सीएमएस एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं, जरूरी जांच भी कराई गई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मौसम के बदलते असर से बचने के लिए सतर्क रहें और समय पर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें