फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सौतेले भाई सोनू ने की थी मोनू की हत्या

Fri, 11 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत देवरायपुर निवासी मोनू यादव (10) की हत्या का खुलासा बृहस्पतिवार को हरदी पुलिस ने कर दिया। मोनू की हत्या उसके सौतेले भाई सोनू (16) ने संपत्ति की हिस्सेदारी को लेकर की थी। पुलिस ने आरोपी सौतेले भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



हत्याकांड का खुलासा करते हुए हरदी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 16 मार्च को देवरायपुर निवासी माेनू लापता हो गया था। मोनू के पिता रामगोपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। तीन अप्रैल को गांव के पास स्थित गोशाला के पास गेहूं कटाई के दौरान एक शव के अवशेष कंबाइन मशीन में फंसे मिले थे।

वहीं खेत से हड्डियां भी मिलीं। सूचना पर पहुंचे रामगोपाल व उनकी पत्नी नीलम ने कपड़ों के आधार पर शव मोनू का होने की बात कही थी। पुष्टि के लिए शव की डीएनए जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट रामगोपाल व नीलम यादव से मैच होने के बाद से मामले की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर मोनू के सौतेले भाई सोनू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने मोनू की हत्या करना स्वीकार लिया। सोनू ने बताया कि मोनू अगर जिंदा रहता तो उसके पिता की संपत्ति में बंटवारा करता। इसलिए होलिका दहन की रात उसे खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को गेहूं के खेत में दबा दिया।



दो शादियों के चक्कर में रामगोपाल ने दोनों बेटे गंवाए
देवरायपुर निवासी रामगोपाल यादव ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी कुसुमा से सिर्फ एक बेटा सोनू है। दूसरी पत्नी नीलम से एक बेटी स्वाति है व एक बेटा मोनू था। स्वाति व मोनू अपनी मां नीलम के साथ लखनऊ में रहते थे। दो साल पहले रामगोपाल मोनू को घर ले आया था। रामगोपाल की इसी गलती से उसे उसके दोनों बेटोंं से अलग कर दिया। एक बेटा जहां काल के गाल में समा गया तो वहीं दूसरे को भाई की हत्या में जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें