बृहस्पतिवार को बारिश के बाद मोहल्ला बड़ीहाट में हुआ जलभराव। -संवाद
बहराइच। जिले में बृहस्पतिवार आधे घंटे की तेज बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके बाद धूप निकली तो उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई जो लगभग आधा घंटा चली। यह बारिश इतनी तेज थी कि कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अचानक बारिश थम गई और सूरज चमकने लगा। कुछ ही देर बाद उमस भरी गर्मी फिर शुरू हो गई।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्यिस रहा। हवा की गति दो किमी प्रति घंटा तथा आर्द्रता 87 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी चौबीस घंटे में छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अतिरिक्त मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।