रिसिया में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
रिसिया। रेलवे मैदान में रविवार रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला हुआ। एमकेपी टीम ने एसएसआर स्टार टीम को शिकस्त दी। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ रही।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमकेपी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजों ने संयम और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसआर स्टार टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई।
एमकेपी टीम ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए एसएसआर स्टार टीम को 39 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। इस तरह एमकेपी टीम ने मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
मैच के दौरान दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजक हलीम अहमद, टीम कप्तान जुबेर खान, सोनू, उजैर अहमद, लतीफ राईनी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।