फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घोसियाना ने सेमरी की टीम को 40 रन से हराया

Tue, 03 Feb 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। मिहींपुरवा विकास खंड के बिछिया बाजार में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को घोसियाना और सेमरी टीम के बीच मैच खेला गया। घोसियाना ने सेमरी को 40 रन से हराया। यह मुकाबला 14-14 ओवर का खेला गया।
विज्ञापन


मैच का उद्घाटन समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी, सोनू खान और कट्टर सिंह ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर सेमरी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी घोसियाना टीम ने कप्तान मो. आजाद घोसी के नेतृत्व में 14 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बनाए।

टीम की ओर से रैना ने 29, मेराज ने 25 और सलमान ने 22 रन बनाए। सेमरी की तरफ से राजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेमरी की टीम 13.5 ओवर में मात्र 106 रन पर ही सिमट गई। सत्या ने 37 रन की पारी खेली। घोसियाना ने यह मैच 40 रन से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सूर्या को दिया गया। इस दौरान फैज मो. खान, मो. आलमीन सहित कई लोग मौजूद रहे। कमेटी के उपाध्यक्ष मुन्ना सोनी ने बताया कि टूर्नामेंट में अन्य राज्यों और नेपाल के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें