फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब हुआ बालक, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। बंभौरा बंगरेपुरवा गांव निवासी 11 वर्षीय बालक शनिवार को घर के बाहर से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चला। इस पर पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंभौरा बंगरेपुरवा निवासी प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शनिवार रात आठ बजे उनका 11 वर्षीय पुत्र लकी कुमार घर के सामने खेल रहा था लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। पिता ने रिश्तेदारी व पड़ोसियों के यहां काफी खोजबीन की लेकिन लकी का कोई पता नहीं चला। इस पर उसने परेशान होकर थाने में तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर लकी की गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उपनिरीक्षक की अगुवाई में टीम गठित कर बालक की तलाश की जा रही है। उधर बालक के लापता होने पर माता-पिता बेचैन हैं। सभी किसी अनहोनी से भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें