फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। जरवलरोड बाजार से पैदल घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम करमुल्लापुर गांव निवासी रामभरोसे वर्मा (25) पुत्र सांवल बुधवार देर शाम को जरवलरोड बाजार आया था। बाजार में खरीदारी करने के बाद वह रात आठ बजे पैदल ही घर जा रहा था। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें