फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाए 65 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण मंगलवार को इलाहाबाद बैंक महाराजगंज गया। बैंक से उसने 65 हजार रुपये निकाले। इसके बाद रुपये बाइक की डिक्की में रखकर एक एजेंसी में चला गया। इसी दौरान उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर रुपये पार कर दिए। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सीओ ने मामले की जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत सिकंदरपुर गांव निवासी बनवारीलाल मिश्र पुत्र भगोले मिश्र का खाता इलाहाबाद बैंक महाराजगंज में संचालित है। खेती-किसानी के लिए बनवारीलाल को रुपयेे की जरूरत थी। इस पर वह मंगलवार को इलाहाबाद बैंक पहुंचे। उन्होंने खाते से 65 हजार रुपये निकाले। इसके बाद नकदी बाइक की डिक्की में रख कर लॉक कर दी। इसके बाद भगवानदीन बैंक के निकट स्थित एक बाइक एजेंसी के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चले गए।
एजेेंसी में काम निपटाने के बाद दोपहर दो बजे बनवारीलाल बाहर निकले तो डिक्की का लॉक टूटा मिला और नकदी गायब थी। इस पर ग्रामीण ने आसपास के लोगों को मामले से अवगत कराया। पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही प्रभारी निरीक्षक शिवानंद प्रसाद के सीयूजी और पर्सनल नंबर पर फोन किया गया। लेकिन घंटी बजती रही। एसओ ने फोन रिसीव नहीं किया। देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित ने सीओ को मामले से अवगत कराया। सीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि डिक्की से रुपये गायब होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच करायी जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण के मुताबिक एजेंसी व बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से शिथिल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें