फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार मकान तबाह

विज्ञापन
फखरपुर विकास खंड के खालिदपुर गांव में आग लगने से जले मकान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर विकास खंड के गड़रियनपुरवा गांव में मंगलवार को दोपहर एक ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन और ग्रामीणों के मकानों को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया, तब चारों मकान व उनमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग से पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना तहसील कार्यालय में दे दी गई है।
विज्ञापन

फखरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत खालिदपुर के मजरा गड़रियनपुरवा निवासी समयदीन पुत्र रमई के मकान में दोपहर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इस पर परिवारीजनों ने घर से बाहर निकलते हुए शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी रामसूरत, केदारनाथ और राजकुमार के मकान को भी आगोश में ले लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
सिपाही मिथिलेश वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के लिए पानी डाला। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिल कर आग पर काबू पाया। मगर तक चारों मकानों में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, साइकिल समेत अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों के मुताबिक अग्निकांड में लगभग पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पुलिस और ग्रामीणों ने तहसील को दी। उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें