फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटी, 90 बीघा धान की फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। ग्राम पंचायत भदवानी से नत्थूपुर के बीच बनी माइनर सोमवार को दो जगह कट गई है। माइनर कटने से तीन गांवों के कई किसानों की 90 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। माइनर कटने की सूचना ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी है, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

महसी तहसील की ग्राम पंचायत भदवानी और नत्थूपुर के बीच माइनर बनी हुई है। इस माइनर से खेत में फसलों की सिंचाई होती है। इस समय बारिश के कारण माइनर में पानी भरा है। सोमवार को दोपहर बाद अचानक माइनर दो जगहों पर कट गई, जिससे नंदवल, भदवानी, ढखेरवा गांव के किसानों के खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।
खेत में धान की फसल लगी हुई है। पूरी फसल पानी से लबालब है। माइनर कटने से 14 किसानों की लगभग 90 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने माइनर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी है, लेकिन सूचना के बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे माइनर के पानी को रोका नहीं जा सका है।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस माइनर की मरम्मत इसी वर्ष अप्रैल में विभाग की ओर से करवाई गई थी, जिसमें मानकों की अनदेखी की गई थी। भदवानी निवासी भानू सिंह बताते हैं कि जेसीबी से मरम्मत कराई गई थी, जो सही तरीके से नहीं कराई गई। इसलिए माइनर बार-बार नहर कट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें