फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

विज्ञापन
नानपारा में सोमवार को हिंदी साहित्य सुरभि की ओर से आयोजित समारोह में सम्मानित किये गए प्रतिभागी? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर स्थित रामनरायन मदेशिया सरस्वती शिशु मंदिर में 11 अगस्त को हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की ओर से प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बेटी व जवानों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की ओर से आयोजित प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों का सम्मान समारोह रामनरायन मदेशिया सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि कवि नीरज रहे। अध्यक्षता अनिल मदेशिया ने की।
अध्यक्ष सतेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हाईस्कूल के प्रखर श्रीवास्तव ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान व समिष्ठा मदेशिया ने 89 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा अभय मदेशिया ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की नीतिका मित्तल को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रों ने कविता सुनायी। साहित्य सुरभि संस्थान की ओर से मेडल व प्रशस्ति पाकर छात्र खुशी से झूम उठे।
हिंदी साहित्य सुरभि संस्था की ओर से बीते 11 अगस्त को प्रतिभा सम्मान चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें हाईस्कूल के 72 व इंटरमीडिएट के सात छात्र-छात्राओें ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 50 से 90 प्रतिशत अंक पाने वाले खुशनुमा, तान्या, संजय गुप्ता, शिफा, दिव्यांशु, उत्कर्ष, छवि श्रीवास्तव, आयुष, अंजली, राहुल, पूर्णानंद समेत 40 छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
जिन बच्चों ने कम अंक प्राप्त किए, उन्हें सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने बेटी बचाओ पर कविता सुनायी। इस मौके पर सतेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाशवीर गुप्ता, आदेश अग्रवाल, उमेश साह, मुक्तेश्वर पोद्यार, डॉ. वीरांगनाकांत, डॉ. दिनेश चंद्र, धीरेंद्र सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें