फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
कैसरगंज के वैवाही में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को गैस किट वितरित करते कैबिनेट मंत्री मुकुट बि? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। बैबाही गांव में सहकारिता मंत्री ने चौपाल लगाई, जिसमें ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार धान 1835 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा, जिससे किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

बलहा विकास खंड के बैबाही गांव में आयोजित चौपाल में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर सबके हितों का ख्याल रख रही है। सभी ग्रामीण योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों का धान 1835 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिल सके, इसके लिए सभी गांवों में पानी टंकी का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में शुद्ध पानी व शौचालय होने पर ही देश खुशहाल रहेगा। उन्होंने चौपाल में आयी समस्याओं को निपटानेे का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

चौपाल के अंत में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने बिजली समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। गायघाट मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जलपान कराया। इस मौके पर बैबाही के ग्राम प्रधान आलोक तिवारी, समैसा के बशीर अहमद, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सतीश पोरवाल, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें