फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश प्रतिमाओं का किया विसर्जन

विज्ञापन
बहराइच नगर में गुरुवार को निकाले गए विसर्जन जुलूस में ले जायी जा रही भगवान गणेश की प्रतिमा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। गणेश महोत्सव के तहत गुरुवार को शहर और ग्रामीण अंचलों में विसर्जन जुलूस निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करता हुआ सरयू नदी के तट पर पहुंचा। यहां गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से नदी का तट गूंज उठा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ गीतों के बीच भक्तों ने गजानन का पूजन-अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन

शहर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ले में स्थापित मुंबई से लाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से निकला। इसके साथ ही काजीपुरा में कल्याण नगर, मोहल्ला गुदड़ी में ज्वाला देवी मंदिर और नीरा शिशु मंदिर, जोशियापुरा, सलारगंज, सखैयापुरा आदि मोहल्ले में स्थापित प्रतिमाओं का जुलूस भी निकला।
छावनी चौराहे से सभी प्रतिमाएं एक साथ घंटाघर, पीपल तिराहा, बशीरगंज होते हुए झिंगहाघाट लाई गईं। जुलूस में गणपति देवा के गीतों पर भक्त झूमते नजर आए। झिंगहाघाट स्थित सरयू नदी के तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन उमंग व उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री अंशुमान यज्ञसैनी, राधा रमन यज्ञसैनी, मनीष रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नानपारा के स्टेशन रोड, राढ़न टोला और कायस्थ टोला में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस गाजे बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला गया। जुलूस के साथ श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। पुलिस और पीएसी के साथ ही अर्द्ध सैनिक बलों के जवान भी मुस्तैद थे। एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय व सीओ अरुण चंद्र जुलूस के साथ सुरक्षा में चल रहे थे।
गायघाट पहुंचने पर श्रद्घा व भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान लंबोदर को विदाई दी। अगले बरस जल्दी आने की कामना की। उधर, रिसियामोड़ संवाददाता के अनुसार रिसिया नगर के संतोषी माता मंदिर एवं चरसिया बाबा कुट्टी से गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया।
नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस विश्रामघाट पहुंचा। यहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान शशांक यज्ञसैनी, सत्य नरायन मातनहेलिया, गोबरी शर्मा आदि मौजूद रहे।
नवाबगंज में भी रात में महाआरती हुई। इसके बाद सुबह भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा जुलूस की शक्ल में कस्बे व ग्रामीण अंचलों के मुख्य मार्गों से निकाली गई। काली मंदिर से शोभायात्रा निकलकर गणपति के जयकारों के बीच भकला नदी के बरुहाघाट पर पहुंची। यहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विसर्जन हुआ। इस दौरान पिंटू गुप्ता, अरुण, विजय, सोनू आदि मौजूद रहे। रुपईडीहा में तीन जगहों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। इसके बाद गायघाट में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।
हवन-पूजन के साथ हुई महाआरती
रिसिया नगर के हनुुमान मंदिर में गणेश पूजा महोत्सव के तहत अंतिम दिन हवन का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों की ओर से आहुतियां दी गईं। संतोषी माता मंदिर चरसिया बाबा कुट्टी में आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। नानपारा नगर के स्टेशन रोड पर स्थित गणेश पूजा पंडाल में महाआरती का आयोजन बुधवार की रात हुआ। जिसमें तमाम बालिकाओं व महिलाओं ने भगवान गणेश की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें