फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन बढ़ाने को लेकर मिल मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नानपारा के श्रावस्ती सहकारी चीनीमिल में आयोजित धरने को संबोधित करते कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल के कर्मचारी अपनी मांगों को शुक्रवार रात दो बजे से धरने पर बैठ गए। धरने के चलते मिल का कामकाज प्रभावित होने लगा। इस पर जीएम ने डायरेक्टर बोर्ड की बैठक बुलाई, जिसमेें दैनिक मजदूरों का वेतन प्रतिदिन 25 रुपये बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर शासन को पत्र लिखने की बात पर सहमति बनी। इस पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

नानपारा में श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल संचालित है। मिल में दैनिक मजदूरी के लिए सैकड़ों मजदूरों की तैनाती है, लेकिन मजदूरों का चार साल से वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है और न ही अन्य मांगें मानी जा रही हैं। जबकि सभी लगभग 20 वर्ष से नियमित काम कर रहे हैं। इसको लेकर दैनिक मजदूर संघ ने पूर्व सूचना के तहत शुक्रवार रात दो बजे से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी कर्मचारी मिल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। दैनिक मजदूरों के हड़ताल पर जाने से मिल का कामकाज प्रभावित होने लगा।
धरने को कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष यज्ञराम त्रिपाठी ने भी समर्थन दे दिया। धरने की जानकारी होने पर जीएम प्रदीप त्रिपाठी ने डायरेक्टर बोर्ड की बैठक बुलाकर अपनी बात रखने को कहा। इस पर प्रदेश अध्यक्ष यज्ञराम त्रिपाठी, कर्मचारी नेता इंद्रपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज जायसवाल, दैनिक मजदूर संघ के विनोद के साथ पांच लोगों ने बैठक की। बैठक में तय हुआ कि एक फरवरी से दैनिक वेतनभोगियों को 25 रुपये प्रतिदिन हिसाब से वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

10 प्रतिशत महंगाई भत्ता व न्यूनतम वेतन के लिए शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई करवाने की बात जीएम ने कही। इस पर सभी कर्मचारी मान गए। कर्मचारियों ने 12 घंटे धरने के बाद ही काम पर जाने की सहमति जतायी। इस मौके पर जगन्नाथ, गंगाराम, अमित मौर्या, रमेश कुमार, रामदीन, सत्रोहन विजय कुमार, हरिशंकर, तेजपाल, छैलबिहारी, रईस, राजेंद्र तिवारी, प्रीतपाल सिंह, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों की मांगें
- दैनिक कर्मचारियों का वेतन कम से कम 12 हजार प्रति माह किया जाए।
- प्रतिवर्ष वेतन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए।
नहीं प्रभावित हुआ काम, प्रस्ताव डीएम को भेजा
श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल के दैनिक कर्मचारियों ने शुक्रवार रात दो बजे से दोपहर दो बजे तक हड़ताल की। इससे चीनी मिल का कोई काम प्रभावित नहीं हुआ। चार साल से वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए डायरेक्टर बोर्ड की बैठक में हल निकालते हुए 100 रुपये की जगह 25 रुपये प्रतिदिन बढ़ा दिया गया। अन्य मांगों को लेकर मिल के डायरेक्टर को पत्र लिखा जाएगा। वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव बनाकर डीएम को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही बढ़ोतरी वेतन सभी के खाते में आ जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप त्रिपाठी, जीएम चीनी मिल नानपारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें