फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के साथ 14 गांवों में मजबूत होगी सुरक्षा : एसपी

विज्ञापन
रिसियामोड़ पर पुलिस चौकी के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर स्थित रिसियामोड़ में शनिवार को डीएम व एसपी ने पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस चौकी से क्षेत्र के 14 गांवों को जोड़ा गया है। चौकी खुलने से गांव के लोगों को सुरक्षा व्यवस्था में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत रिसियामोड़ में शनिवार को नई पुलिस चौकी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शंभु कुमार, सीडीओ अरविंद चौहान, पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हाईवे पर चौकी खुलने से क्षेत्र केे लोगों को सुरक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एसपी ने कहा कि रिसियामोड़ रिसिया थाना का मुख्य चौराहा है। यहां पर रिसिया पार्क के अलावा अन्य प्रतिष्ठान हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
अंत में चेयरमैन महमूद अहमद, पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री इंद्र बहादुर सिंह, श्रवन मित्तल, जिपं सदस्य मेराज अहमद ने डीएम, एसपी, सीडीओ व एसपी सिटी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजू निगम ने किया। इस मौके पर सीओ अरुण चंद्र, प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय, एसआई सुभाष यादव, ओमकार यादव, सरोज कुमार सिंह, बब्बे सरदार, मंजीत सिंह, तैयब महफूज अहमद, सुदीश अग्रवाल, अनिल प्रधान, प्रधान मारूफ अहमद, अनिल सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें