फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निशानगाड़ा रेंज में नजर आया प्रवासी हिमालयन गिद्ध

Tue, 02 Dec 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्रवासी हिमालयन गिद्ध। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। वन्य जीव संरक्षण और अध्ययन के लिए कतर्नियाघाट गई फ्रेंड्स क्लब की टीम रविवार को भ्रमण कर सोमवार सुबह बहराइच लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में निशानगाढा रेंज के सड़क किनारे जंगल में एक विशाल गिद्ध दिखाई दिया।
विज्ञापन



क्लब अध्यक्ष बीडी लखमानी ने बताया कि यह प्रवासी हिमालयन गिद्ध है। उन्होंने गिद्ध की फोटो अपने मोबाइल कैमरे में कैद की। लखमानी ने बताया कि यह गिद्ध हर साल हिमालय की ऊंची पहाड़ियों से फरवरी में कतर्नियाघाट क्षेत्र में प्रवास पर आते हैं और अप्रैल तक रुककर फिर वापस चले जाते हैं।


उन्होंने कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह में इस गिद्ध का दिखाई देना सुखद और आश्चर्यजनक अनुभव रहा। यह प्राकृतिक दृष्टि से वन्य जीवन और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान जंगल के मुख्य मार्गों पर लाेगों को परचे का वितरण कर जागरूक किया गया। जंगल में लगे संकेतकों का नवीनीकरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें