फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बहराइच में इंटरनेट सेवा कुछ ही देर बाद बहाल की गई

Wed, 06 Oct 2021 08:38 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बहराइच में बवाल की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, जो कुछ ही देर बाद बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बंद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर हिंसा में मरने वाले चार किसानों में दो किसान बहराइच के थे। इनमें से एक किसान के परिजनों के उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने और वहां किसान नेताओं का जमावड़ा लगने के बाद बहराइच में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, जिसे अब बहाल कर दिया गया है। इस दौरान एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन की सेवाएं शुरू हो गई हैं। जिओ की इंटरनेट सेवा अभी बंद चल रही है।
विज्ञापन


बहराइच में इंटरनेट सेवा बंद होने के मैसेज लोगों के फोन पर आने शुरू हो गए थे। भारत सरकार की ओर से भेजे जा रहे मैसेज में लिखा था, ''सरकार के निर्देशानुसार, आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अगली सूचना आने तक बंद कर दी गई हैं।''
विज्ञापन


इससे पहले लखीमपुर खीरी में भी तीन अक्तूबर से इंटरनेट सेवाएं बंद चल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें