फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यूपी बोर्ड में अच्छे अंक हासिल करने वाले मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
नवाबगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मेधावियों को सम्मानित करतीं ​शि​क्षिकाएं।
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मेधावियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी रहा। शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के अमित कुमार मौर्य (93.5) व आशुतोष मिश्रा (93.17) को प्रबंधक शाश्वत जोशी व प्रधानाचार्य आरपी पांडेय ने सम्मानित किया। महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में भी सम्मान समारोह हुआ। प्रधानाचार्य अजीत वर्मा व शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

चरदा प्रतिनिधि के अनुसार पंडित राधेश्याम सरस्वती इंटर कॉलेज जमोग-चरदा में प्रधानाचार्य बीएस मिश्रा ने हाईस्कूल के मेधावियों अमित यादव (87.83), अनामिका वर्मा (87.5), अतुल वर्मा (87), सौर्यांश (83), अमन वर्मा (82.33), इमरान अली (82), सचिन वर्मा (81.5), प्रमोद वर्मा (80.83), शिवम पटेल (80.83), अमित वर्मा (79.66) एवं सृष्टि राव (79) को सम्मानित किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के मेधावी सत्यम मौर्य ने (84), जतिन कसौधन (81), शिवी रस्तोगी (80.4), सूरज सिंह (79), जायद हाशमी (78.2) व आदित्यवीर (78) सम्मानित किए गए।
विशेश्वरगंज प्रतिनिधि के अनुसार विजय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा अनामिका पाठक ने हाईस्कूल परीक्षा 93.16 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया है। अनामिका के भी विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कैसरगंज प्रतिनिधि के अनुसार कंचन कान्वेंट स्कूल में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं फातिमा कुलसुम, आलिया बानो, अल्फिया, ओम सिंह ,अल्तमश, सिद्धांत सिंह, विराज शर्मा, जाह्नवी सिंह, अल्फिशा, शाश्वत मौर्या, कृष्णा जायसवाल,नूर आलम, शुभम सिंह, प्रिया गौतम, नूर आलम, श्रद्धा यादव, प्रियंका जायसवाल, आराध्या सिंह,नुजहत, सूरज गुप्ता, जय विनायक, प्रथम सिंह को प्रबंधक एम श्रीवास्तव व डिप्टी डायरेक्टर इंजीनियर अगम स्वरूप श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रथम, द्वितीय व तृतीय, स्थान पर आई छात्राओं को प्रधानाचार्या ने मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया। इनमें जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल के छात्र कामरान ने 90 प्रतिशत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मरियम खातून ने 81, आंचल सिंह ने 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें