फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मनोरोगी ने सड़क पर दिया बेटे को जन्म

विज्ञापन
जेल रोड पर लावारिस महिला के प्रसव के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
बहराइच। सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का सड़क पर प्रसव हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस कर्मियों ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से महिला व नवजात को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला बीते काफी दिनों से लावारिस हालत में इधर उधर घूमा करती थी। स्थानीय लोग उसे खाने पीने की वस्तुएं देते थे, जिससे उसका जीवनयापन होता था। महिला क्षेत्र स्थित दुकानों के सामने या सड़क किनारे सो जाती थी। शुक्रवार सुबह क्षेत्र स्थित एक चर्च के पास महिला को प्रसव हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी। दरगाह थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने चाइल्ड लाइन कर्मियों के सहयोग से महिला व नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि जच्चा-बच्चा का इलाज किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन कर्मी भी जच्चा-बच्चा की देखरेख में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें