बहराइच। रिसिया थाना के एक गांव निवासी युवती की शनिवार को रानीपुर क्षेत्र से बरात आनी थी। शुक्रवार की शाम अचानक वर पक्ष पर दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग कर सुबह बरात न लाने का आरोप लगाते हुए एसपी और डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
कटिलिया भूपसिंह गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया बेटी की शनिवार को 12 बजे रानीपुर थाना के एक गांव से बरात आनी थी। आरोप है शादी वाले दिन से एक दिन पहले शाम को अचानक कार और पांच लाख रुपये की मांग दूल्हे पक्ष ने की। मांग पूरी ने होने पर बरात लाने से मना कर दिया। उनकी तरफ से शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी जिस पर लगभग 15 लाख रुपये का खर्च आया है। टेंट लगवाया गया, पकवान बनाने के लिए सभी तैयारी कर ली गई थी। बेटी के हाथ में मेहंदी लगी रह गई। इंतजार के बाद भी बरात न आने पर डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
वर पक्ष ने दो लाख रुपये मांगने का लगाया आरोप
शादी से पहले दोनों पक्ष के लोगों में किसी मांग को लेकर पांच दिन पहले विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों ने पंचायत की थी और शादी न करने पर दो लाख रुपये वधू पक्ष को देने की बात तय हुई थी। शनिवार को पुलिस में मामला आने पर डेढ़ लाख रुपये देने के बाद शादी न करने की बात पर समझौता हुआ था। इसके बाद वधू पक्ष लौट गया था।
मनोज कुमार, अपराक्ष निरीक्षक रिसिया