फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में लखनऊ के दंपती समेत चार घायल

Sun, 15 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर फखरपुर थाना के शिवराजपुर के पास शनिवार दोपहर दो कारों की भिड़ंत हो गई। एक कार में सवार बहराइच स्टेशन अधीक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां से स्टेशन अधीक्षक समेत दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शिवराजपुर के पास दो कारों की भिड़ंत में एक कार में सवार लखनऊ के फजलगंज निवासी अनिल कुमार चौधरी (48), उनकी पत्नी चंदाकुमारी (43), बेटा और चालक मड़ियांव निवासी अजय यादव (35) घायल हो गए। घायलों ने बताया अनिल बहराइच रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक के पद पर तैनात है। घर से परिवार समेत वापस बहराइच आ रहे थे। वहीं दूसरी कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें