फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उत्थान ऑडिटोरियम में कल लगेगा मेगा सेवा शिविर

Sat, 21 Feb 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में आगामी 22 फरवरी को एक वृहद (मेगा) सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने बताया कि यह कार्यक्रम कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस मेगा शिविर के लिए जिला विकास अधिकारी राज कुमार और उपायुक्त स्वतः रोजगार धनंजय सिंह को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, दिव्यांग पेंशन, शहरी व ग्रामीण आवास योजना, स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, टूल किट, डेमो चेक और गोल्डन कार्ड वितरित किए जाएंगे।

इसके साथ ही कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन और स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान विभिन्न विभागों और बैंकों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें