फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रविवार देर रात हुए दो सड़क हादसों में एक मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय बाइक सवाराें ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। कोतवाली देहात के ग्राम अमीनपुर नगरौर निवासी रफीक अहमद (50) नल की मरम्मत का कार्य करते थे। रविवार शाम वह डीहा गांव में किसी के यहां नल की मरम्मत करने गए थे। वहां से रात साढ़े नौ बजे लौटते समय आसाम रोड के पास सड़क पार करने लगे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना रविवार देर रात बाबागंज इलाके में हुई। बाबागंज में मुख्य मार्ग पर स्थित एक डिग्री काॅलेज के पास रुपईडीहा से बाबागंज की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अपने सामने चल रही बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल मोहम्मद मोहसिन व मोहम्मद जहीर को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें