फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू

विज्ञापन
बहराइच में गुरुवार को मेडिकल कालेज का उद्घाटन करतीं राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 100 छात्र-छात्राओं के एमबीबीएस की पढ़ाई के शिक्षण सत्र का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिले के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक है। अब जिले की प्रतिभाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही गंभीर रोगियों को लखनऊ का चक्कर लगाने से फुरसत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कक्षा शिक्षण के उद्घाटन के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षात्मक जनपद को चिकित्सा विश्वविद्यालय जैसा अमूल्य उपहार मिलने से जिला विकास के पायदान पर एक स्थान और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के शिक्षण सत्र के शुरू होने से अब लोगों को लगा है कि जिला प्रगति कर रहा है।
उन्होंने मेडिकल के सभी छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि एकाग्रचित मन से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर जनता को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएं। राज्यमंत्री ने कहा कि उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए लखनऊ या अन्य दूसरे शहरों का चक्कर रोगियों को अब नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जनपदवासियों की आशाओं को पंख लग सके हैं। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि यह दिन जनपद के लिए मील का पत्थर साबित होगा। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्रथम सत्र के चयनित छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रथम बैच के स्टूडेंट होने के नाते सभी छात्रों का नाम भी बहराइच के मेडिकल कॉलेज इतिहास में दर्ज हो गया है।
ऐसे में प्रथम बैच के छात्रों की यह जिम्मेदारी है कि क्लास रूम से लेकर हॉस्टल तथा समूचे परिसर एवं जनपद के लिए उच्च आदर्श स्थापित करें, जिससे बाद में आने वाले छात्र भी उनका अनुसरण कर सकें। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने भी संबोधित किया।
अंत में प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने सभी लोगोें का आभार जताया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, विधायक पयागपुर प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, भाजपा के जिला मंत्री जय प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें