फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : छह मई को होगा बाबुल का आंगन बनेगा गेंदघर

Tue, 14 Apr 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। श्रम विभाग के तत्वावधान में छह मई को देवीपाटन मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह शहर के गेंदघर मैदान में कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न होगा। प्रत्येक लाभार्थी को 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि इस योजना के तहत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के साथ ही अविवाहित पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों का भी विवाह कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे श्रमिक, जिनका पंजीकरण एक वर्ष पुराना है, वे अपनी बेटी के विवाह या स्वयं के विवाह के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन जन सुविधा केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, वर-वधू से संबंधित परिवार रजिस्टर की नकल, शपथ पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक श्रमिक विवाह तिथि से 15 दिन पूर्व तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें