फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विवाहिता का मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम टेगहना, चिड़ीमारपुरवा निवासी एक विवाहिता का शव सोमवार सुबह उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी विनीता (20) का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में मिला। पति छोटू समेत अन्य परिजनों ने बताया कि विनीता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी।

उधर, विनीता की मौत सूचना पर नानपारा के चंदरपुर निवासी पिता योगेंद्र, चाचा और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता ने आरोप लगाया कि पति समेत अन्य ससुरालीजन कम दहेज लाने की बात कहकर विनीता को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बात को लेकर विनीता की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी रामगांव गुरुसेन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें