फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। नगर के वैराकाजी मोहल्ला निवासी एक विवाहिता की दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये न मिलने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पति ने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलवरिया बाजार निवासी मोहम्मद शकील पुत्र पहलवान ने जरवल रोड थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी पुत्री रुखसार बानो (29) का निकाह तीन वर्ष पूर्व सलमान पुत्र बाबू के साथ किया था। शादी के समय दान-दहेज भी दिया था, लेकिन पति सलमान दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसे वह पूरा नहीं कर सका।
इस पर वह पुत्री को प्रताड़ित करता था। रविवार की शाम पुत्री की पिटाई की। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मौत होने के बाद शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। बिना पुलिस को बताए शव को फंदे से उतारकर मायके के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

विवाहिता के हत्या की सूचना पाकर सीओ त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी, कोतवाल बृजेंद्र पटेल, चौकी इंचार्ज अभय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि रुखसार बानो के पिता की तहरीर पर पति सलमान, सास, ससुर व देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें