फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र के अड़गोड़वा निवासी एक विवाहिता की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनोंं ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका के ससुरालीजन फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के हेमरिया क्षेत्र के लाखुन गांव निवासी राकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंंने अपनी बहन सीमा (20) का विवाह 11 माह पहले मोतीपुर के अड़गोड़वा निवासी सेमरी के साथ किया था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन व दो लाख नकदी मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। राकेश ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम फोन पर जानकारी दी गई कि बहन ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंचे तो बहन सीमा का शव जमीन पर पड़ा था और उसके शरीर व चेहरे पर चोट के निशान थे। राकेश ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने सीमा की हत्या की है। थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें