फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन का निर्माण बंद कराने से भड़के मनेरगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम रानीपुर में पंचायत भवन निर्माण रुकवाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। रानीपुर ग्राम पंचायत में 17 लाख रुपयेे की लागत से 14वें वित्त व मनरेगा के समन्वय से पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें गांव के करीब 50 मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं। लेकिन दो दिन पूर्व पहुंचे एडीओ पंचायत ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे मनरेगा मजदूर भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मनरेगा मजदूरों व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर एडीओ पंचायत पर ठेकेदार के दबाव में काम रुकवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चाकूजोत का मजरा रानीपुर वर्ष 2014 में परिसीमन के तहत अलग हुआ। परिसीमन के बाद रानीपुर को शासन व जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया। लेकिन ग्राम पंचायत में कोई भी सरकारी न होने से खुली बैठक नहीं हो पा रही थी न ही सार्वजनिक कार्यक्रम हो पा रहे थे। इस पर ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में पंचायत भवन के निर्माण की मांग की। जिला प्रशासन ने 14वें वित्त आयोग से पंचायत भवन के निर्माण के लिए हरी झंडी देे दी। बजट भी स्वीकृत कर दिया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्राम पंचायत अधिकारी की देखरेख में पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। 14वें वित्त आयोग से शुरू हुए निर्माण में मनरेगा का भी समन्वय रहा। इस कार्य में गांव के लगभग 50 मजदूरों को काम मिल गया। पंचायत भवन का निर्माण शुरू हो गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने मौके का मुआयना किया। कार्य बेहतर होने पर संतुष्टि जताई। लेेकिन दो दिन पूर्व पहुंचे एडीओ पंचायत ने बिना कारण के ही निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे काम में लगे मनरेगा श्रमिक बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन

इससे नाराज श्रमिकों व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि एडीओ पंचायत ने एक ठेकेदार के दबाव में आकर काम रुकवाया है। जिससे निर्माण कार्य रुक गया। साथ ही श्रमिक बेरोजगार हो गए। प्रदर्शन के बाद उन्होेंने जिला पंचायत राज अधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ननकऊ, धर्मराज, जाकरुननिशा, ताहिर, शाहजहां, विरेंद्र कुमार, साबरा, अमजद, आशिया, जाकिर, दुजाई, शिवराम वर्मा, धनदेई, इरशाद, जमाल, फरीद आदि श्रमिक मौजूद रहे।
ईंटें खराब होने पर रुकवाया निर्माण
पंचायत भवन का निर्माण रानीपुर में चल रहा है। जिसमें मनरेगा श्रमिक लगे हुए हैं। शनिवार को काम रुकवा दिया गया था। लेकिन ईंटें खराब होने की जानकारी मिलने पर काम रुकवा दिया गया था। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- बृजेश कुमार सिंह एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें