फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मां की गोद से 10 माह की मासूम को खींच ले गया आदमखोर, खेत में मिला सिर; लाश देख पछाड़ खाकर गिरे घरवाले

Sat, 29 Nov 2025 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में आदमखोर जंगली मां की गोद से 10 माह की मासूम को खींच ले गया। सुबह खेत में उसका सिर मिला। लाश देखकर घरवाले पछाड़ खाकर गिरे। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...
विज्ञापन
बहराइच में आदमखोर जंगली ने हमला करके बच्ची को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में मायके आई महिला की 10 माह की मासूम बच्ची को शुक्रवार की रात जंगली जानवर खींच ले गया। बच्ची का अधखाया शव गांव के ही सत्यराम के गन्ने के खेत में मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के खोरिया शफीक गांव की है। गांव निवासी रामसनेही ने कोतवाली देहात में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी बहन रमा देवी, श्रावस्ती जिले के डीकरा गांव में रहती है। कुछ दिनों के लिए मायके आई थी। 

रमा रात में अपनी 10 माह की बच्ची सुनीता के साथ सो रही थी। इसी दौरान घर में घुसा एक जंगली जानवर बच्ची को गोद से खींच ले गया। सुबह ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में बच्ची का क्षत-विक्षत शव देखा। उसका सिर बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

एक्सपर्ट टीम बुलाकर जांच कराई जा रही

थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि बच्ची के शरीर का आधा हिस्सा मिला है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिले पद चिन्हों से लोग भेड़िए की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वन विभाग अभी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहा है। उप वन अधिकारी योगेंद्र यादव ने बताया कि एक्सपर्ट टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें